चकरभाठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामले में गुंडा बदमाश सहित 6 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 2 मोटर सायकल व 1 बैटरी जप्त
बिलासपुर (छत्तीसगढ़):थाना चकरभाठा पुलिस ने संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गुंडा बदमाश सहित कुल 06 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 02 मोटर सायकल और 01 नग बैटरी जप्त की गई है।

प्रार्थी शिव शंकर सिंगरौले ने 17 अक्टूबर 2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 अक्टूबर को वह अपनी होंडा साइन मोटर सायकल एयरपोर्ट तिराहा के पास खड़ी कर टहलने गया था, जिसे अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।
बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश शेन्डे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित होकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 02 मोटर सायकल (होंडा साइन व पैशन प्रो) और 01 बैटरी बरामद की।

गिरफ्तार आरोपी:
अमन वर्मा (23 वर्ष) रंजीत श्रीवास (23 वर्ष)आशीष वर्मा (22 वर्ष)अजय उर्फ अज्जू वर्मा (28 वर्ष)नरेश गोड़ (23 वर्ष)मानस यादव (20 वर्ष)
सभी आरोपी थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।


