पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किए महामाया मंदिर के दर्शन, राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास ने समर्थकों के साथ किया भव्य स्वागत
रतनपुर / बिलासपुर:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज ऐतिहासिक नगरी रतनपुर स्थित पावन महामाया मंदिर पहुँचे और माँ महामाया के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास ने अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर जिले सहित पूरे प्रदेश से पहुँचे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस गरिमामयी अवसर पर प्रमुख रूप से कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व संसदीय सचिव रश्मि आशिष सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर, प्रमोद नायक, अभय नारायण राय, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय, शीतल जायसवाल सहित जिले के सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही त्रिलोक श्रीवास के साथ स्वागत दल में मुख्य रूप से मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, महेश मिश्रा, मुकेश अग्रवाल, अमन साहू, शुभम श्रीवास, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, चरण सिंह राज, पंडित जितेंद्र शर्मा, कृष्ण श्रीवास एवं अन्य गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


