कोनी में महासप्तमी के अवसर पर भव्य देवी जागरण एवं पदयात्री स्वागत कार्यक्रम संपन्न
कोनी (बिलासपुर) | अक्टूबर 2026 शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी के पावन अवसर पर कोनी में नवयुवक दुर्गोत्सव समिति के तत्वावधान में एक भव्य एवं विशाल देवी जागरण (जगराता) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रतनपुर महामाया माता के दर्शन के लिए जा रहे हजारों पदयात्रियों का अभूतपूर्व स्वागत करते हुए उन्हें फल और प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास रहे।देवी जागरण मात्र मनोरंजन नहीं, बल्कि दैवीय कृपा प्राप्ति का साधन”
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि “देवी जागरण या माता जगराता सिर्फ मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं है, यह तो नवरात्रि में माता रानी की विशेष कृपा-अनुंकपा और देवी शक्तियों को साधने का उत्सव है।” उन्होंने कामना की कि ऐसा पारिवारिक और आध्यात्मिक वातावरण हमेशा बना रहे और माता रानी सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

कार्यक्रम की मुख्य हाइलाइट्स
रतनपुर महामाया के दर्शनार्थ जाने वाले हजारों पदयात्रियों के लिए आयोजन समिति की ओर से विशेष रूप से प्रसाद और फल वितरण की व्यवस्था की गई थी।संतोष मिश्रा एवं राजा खान के ग्रुप ‘महामाया जागरण मंडली’ द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक और भक्ति से भरपूर देवी गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में अशोक श्रीवास, रामाधार केवट, सुशील पांडे, सीताराम श्रीवास, राम विजय गढवाल, अनुपम दुबे, मणिशंकर पटेल, अनिल श्रीवास, रामस्वरूप श्रीवास, रामकुमार केवट, बृज खंडे, जनक पांडे, राजू पिल्ले, मनोज श्रीवास, आनंद चंद्र श्रीवास, गीतेश्वर पटेल, आयुष सिंह, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास और सतीश तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस सफल आयोजन में दीपक श्रीवास, वेदव्यास श्रीवास, लाला यादव, अर्जुन ध्रुव, हर्ष कश्यप, संतोष गुप्ता, सुरेश यादव, मनोज पटेल, दुर्गेश पटेल, राजा पटेल, लक्ष्मीकांत श्रीवास, राहुल श्रीवास, लाला ठाकुर, नानू यादव, देवशरण कौशिक, रामू पटेल, शिवदास मानिकपुरी, संतोष पटेल, केशव पटेल, अनिल पटेल, बलराम श्रीवास, फूलचंद सारथी, आशु केवट, विक्की सुनहरे, हेमंत डहरिया, संजय श्रीवास, रामचरण गढ़वाल, शंकर पटेल, पुन्नी राम पटेल, रवि पटेल, राजू पटेल, रवि यादव, प्रमोद यादव, सहारा यादव, मुकेश पटेल, भगत पटेल, विजय यादव, राजेंद्र म्हात्रे, जैक्सन एंथोनी, ज्ञानेश्वर पटेल और योगेश गढ़वाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


