बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा 31 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2 बजे केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय डाॅ.विरेन्द्र सिंह खटीक के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जायेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि रैली में केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय डाॅ.विरेन्द्र सिंह खटीक, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, केडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय सहित बिलासपुर जिले के समस्त 6 विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहेंगे। लगभग 10 हजार से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति की संभावना है। यह रैली गांधी चैक स्थित गव्हरमेंट स्कूल से प्रारंभ होकर जूना बिलासपुर, हटरी चैक, सिटी कोतवाली चैक, सदर बाजार, गोल बाजार, करोना चैक, सिम्च चैराहा, पं.देवकीनंदन चैक होते हुए नेहरू चैक तक जायेगी। तत्पश्चात रैली सभा के रूप में परिणत हो जायेगी, जहाॅ वरिष्ठ भाजपा नेता पदायात्रा को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बिलासपुर जिले में निवासरत् समस्त भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं सहित आमजनों को 31 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 2 बजे गांधी चैक स्थित गव्हरमेंट स्कूल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।





