
दीपक तिवारी उप वन क्षेत्रपाल उड़न दस्ता अधिकारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही।
आज दिनांक 09-04-2025 को रायपुर वन विभाग के उड़न दस्ता अधिकारी, उप वन क्षेत्रपाल श्री दीपक तिवारी के नेतृत्व में अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात्रि 07:00 बजे तक अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे 4 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया।जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को तिल्दा डिपो और खरोरा डिपो में सुरक्षित रूप से लाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उप वन क्षेत्रपाल श्री दीपक तिवारी ने कहा कि अवैध लकड़ी परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वन संपदा की सुरक्षा और अवैध कटाई व परिवहन को रोकने के लिए वन विभाग पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

इस कार्यवाही से अवैध लकड़ी परिवहन में लिप्त तत्वों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की इस सक्रियता से क्षेत्र में वन अपराधों पर अंकुश लगने की संभावना है।