
रिपोर्टर — सुरज पुरेना
बिलासपुर न्यूज / भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बिलासपुर की महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 31 जुलाई को बिलासपुर में प्रस्तावित पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में भाजपा जिला शहर अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष मोहित जायसवाल, एवं कार्यक्रम के संभाग सह संयोजक दिलेन्द्र कौशिल की उपस्थिति रही।

बैठक में मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने बताया कि सम्मेलन को प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप सफल बनाने हेतु सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पिछड़े वर्ग के सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

संभाग सह संयोजक दिलेन्द्र कौशिल ने बताया कि सम्मेलन में “एक देश एक चुनाव”, “जातिगत जनगणना”, “संकल्प से सिद्धि तक – सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण का अमृत काल” और “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे विषयों पर राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता, मंत्री, सांसद और विधायक मार्गदर्शन देंगे।
कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के महामंत्री शैलेन्द्र यादव ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री यदुराम साहू ने व्यक्त किया। बैठक में राजेश कुमार रजक, उमेश कुमार यादव, नरोत्तम श्रीवास, रमेश जायसवाल, सुनिल श्रीवास, महाराज सिंह, मोहन श्रीवास, डॉ. जमुना कौशिक, दुर्गा पटेल, अनिल कश्यप, संजय गुप्ता, विनोद कसेर, अजीत पटेल सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।