संवाददाता उमा खरे की रिपोट
वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भरवीडीह में पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
भरवीडीह।पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भरवीडीह में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की हेडमास्टर गुप्ता मैडम, हर्षलता वैष्णव जी, देवांगन मैडम, पांडे जी, पांडे मैडम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं ग्राम के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया तथा पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने भी लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना तथा सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना रहा। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।



