चखना दुकान की आड़ में शराब पिलाने की सुविधा देने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल
बिलासपुर:थाना सिरगिट्टी पुलिस ने चखना दुकान की आड़ में अवैध रूप से लोगों को शराब पीने की जगह (सुविधा) उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। आरोपी का शराब पिलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की।

मामले का विवरण:
दिनांक 06 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हरदीकला टोना निवासी सुधीर कौशिक अपनी चखना दुकान की आड़ में लोगों को शराब पीने की जगह मुहैय्या करा रहा है। सूचना की तस्दीक कर सिरगिट्टी पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई और आरोपी के कृत्य पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
जब्त सामग्री:
- खाली डिस्पोजल ग्लास: 01 नग
- कुरकुरे का खाली पैकेट: 02 पैकेट
- देशी प्लेन मदिरा की खाली बोतल: 03 नग
- नकद राशि: 250 रुपये (100 का 1 नोट, 50 के 2 नोट, 20 के 2 नोट, 10 का 1 नोट)
आरोपी का विवरण:
- नाम: सुधीर कौशिक
- पिता: स्व. रामखिलावन
- उम्र: 48 वर्ष
- पता: ग्राम हरदीकला टोना, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)



