खजूरी में विद्यार्थियों के बीच न्यौता भोज, सेवा और समरसता का दिया संदेश
चकरभाठा/सकर्रा। ग्राम खजूरी के शासकीय विद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम खजूरी और सकेती के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

आयोजक कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा की कामना की गई।

कार्यक्रम में मोतीलाल यादव, पूरन जायसवाल, कृष्ण कुमार यादव, भूपेंद्र जायसवाल एवं शंभुदयाल साहू सहित कार्यकर्ताओं की टीम मौजूद रही। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए इसे विद्यार्थियों के साथ अपनत्व और सेवा की भावना से जुड़ा आयोजन बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। वहीं आयोजकों ने कहा कि गांव के विद्यार्थियों के साथ समय बिताकर उनकी खुशियों में सहभागी बनना सामाजिक सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है।



