“सेवा संकल्प अभियान” के तहत रायपुर ग्रामीण पुलिस की जनसहभागिता से अपराध रोकथाम की पहल
ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 106 हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामान पुलिस को सौंपा
जिला रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन एवं विधानसभा एसडीओपी श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना विधानसभा, तिल्दा-नेवरा एवं खरोरा पुलिस द्वारा “सेवा संकल्प अभियान” के माध्यम से अपराधों की रोकथाम, जनजागरूकता एवं जनसहभागिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा गांव-गांव में सरपंचों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, पत्रकार एवं ग्रामीणों से संवाद कर अनावश्यक रूप से हथियार अथवा आपत्तिजनक सामान रखने से होने वाले संभावित नुकसान के संबंध में समझाइश दी जा रही है।
इस जनजागरूकता का सकारात्मक असर सामने आया है। सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों की पहल तथा ग्रामीणों के सहयोग से थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पूर्व में 15 हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामान स्वेच्छा से पुलिस को सौंपे गए थे। अभियान के दौरान ग्रामीणों द्वारा अतिरिक्त रूप से 72 कड़ा एवं 19 चाकू भी पुलिस के समक्ष स्वेच्छा से जमा कराए गए हैं। इस प्रकार अब तक कुल 106 हथियार एवं अन्य आपत्तिजनक सामान पुलिस को सौंपे जा चुके हैं।

पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही है कि मामूली विवाद, कहासुनी अथवा अचानक उत्पन्न आक्रोश के दौरान आसपास उपलब्ध हथियार अथवा आपत्तिजनक सामान घटना को गंभीर रूप दे सकता है। इसी उद्देश्य से “सेवा संकल्प अभियान” के माध्यम से अपराध घटित होने के बाद कार्रवाई के साथ-साथ अपराध की संभावित परिस्थितियों को घटना बनने से पहले ही रोकने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
थाना विधानसभा, तिल्दा-नेवरा एवं खरोरा पुलिस द्वारा बच्चों एवं युवाओं को हथियारों से दूर रखने, पालकों को उनकी गतिविधियों पर ध्यान देने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस और जनता के समन्वय से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त वातावरण तैयार करने की दिशा में अभियान निरंतर जारी रहेगा।






Finally found an APK that actually works without any lag. The interface is very user friendly and the payouts are legit. Love using peryaplusapk on my phone
If sokme oone wishes tto be udated with most recent technologiss herefore hee must bee paay a qquick visiot thiks
site andd bee up to date everyday. xnxx
This casino brings a real luxury feel to the screen. The games are fair and the withdrawals are processed without any stress. Big thumbs up for jilimaxcasino.
A very professional platform with a lot of great options. I feel safe depositing my money here. phgrandpashabet