चाकू लेकर घूमने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही
बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा” एवं “प्रहार अभियान” के तहत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशों पर थाना कोटा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (कोटा) श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में 18 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की गई। सूचना मिली थी कि डोंगरिपारा कोटा में एक व्यक्ति अवैध रूप से चाकू लेकर घूम रहा है।
पुलिस टीम ने तत्काल डोंगरिपारा में रेड मारकर आरोपी मोहम्मद जुम्मन (45 वर्ष), पिता मोहम्मद बरकत, निवासी डोंगरिपारा कोटा को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार लोहे का चाकू जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 784/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज, प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर, आरक्षक धर्मेंद्र साहू एवं आरक्षक संजय श्याम की विशेष भूमिका रही।



