ब्युरो रिपोट जय खटवानी
उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छोटेबेठिया क्षेत्र में जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से भारी मात्रा में नक्सल डम्प बरामद, हथियार और विस्फोटक नष्ट
कांकेर, 31 अक्टूबर 2026: जिला उत्तर बस्तर कांकेर के थाना छोटेबेठिया अंतर्गत ग्राम जुराहान मेहड़ा और माचपल्ली के मध्य जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बड़े नक्सल डम्प का पर्दाफाश किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत यह एक महत्वपूर्ण सफलता है।

यह कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री बद्री नारायण मीणा, डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर श्री दीपक तिवारी, पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा और 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के प्रभारी सेनानी श्री सुभाष चंद्र के निर्देशन में की गई। जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस (BDS) की संयुक्त टीम ने बीएसएफ 94वीं वाहिनी के इंस्पेक्टर सुमन कंथोसू के नेतृत्व में यह अभियान चलाया।

बरामद सामग्रियां:
सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्री बरामद हुई, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
भारमार बंदूक – 02 नग पैकेट IED (लगभग 2 किग्रा) – 01 नग BGL सेल – 24 नग वायरलेस सेट – 01 नग, जीपीएस (GPS) – 01 नग पोच – 04 नग, फटाका – 14 नग फोटो कार्ट्रिज – 01 नग, दवाइयां और नक्सल साहित्य
सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद आईईडी (IED) और अन्य खतरनाक विस्फोटक पदार्थों को मौके पर ही पूरी तरह से नष्ट कर दिया। कांकेर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमावर्ती एवं संवेदनशील इलाकों में सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।



