ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कांकेर, 17 नवंबर 2026: कांकेर जिले के थाना पखांजूर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।

जांच में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के एक खाते (क्रमांक 77112765815) के माध्यम से विभिन्न राज्यों में कुल ₹1,01,64,435 की साइबर ठगी का लेन-देन होना पाया गया। इस खाते के विरुद्ध देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 12 साइबर शिकायतें दर्ज थीं।
सिराज बैरागी (25 वर्ष, निवासी- ग्राम पीव्ही-42 विद्यानगर) सूरज दास (25 वर्ष, निवासी- ग्राम पीव्ही-13 श्यामनगर)
आरोपियों के कब्जे से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की पासबुक, एक पैन कार्ड और 02 नग मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। थाना पखांजूर में अपराध पंजीबद्ध कर आगे की विवेचना जारी है।
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे लालच या कमीशन के चक्कर में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम या ओ.टी.पी. किसी अनजान व्यक्ति को न दें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।





