तीन दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन, 553 के बने लाइसेंस
आम नागरिकों की सुविधा एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा एसडीओपी भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा तीन दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का सफल आयोजन किया गया।

दिनांक 16.11.2026 से 18.11.2026 तक थाना भानुप्रतापपुर परिसर एवं मंगल भवन में आयोजित इस शिविर में परिवहन विभाग के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणों एवं नागरिकों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए। शिविर में कुल 553 हितग्राहियों के लाइसेंस बने, जिनमें 375 महिलाएं तथा 178 पुरुष शामिल हैं। शिविर में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी उनकी बढ़ती जागरूकता, आत्मनिर्भरता और यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी का सकारात्मक प्रमाण है।
इस पहल से क्षेत्रवासियों को घर के समीप ही लाइसेंस बनवाने की सुविधा मिली। साथ ही, नागरिकों को वैध लाइसेंस के साथ वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया गया।





