ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस की कार्रवाई: घर की बाड़ी में गांजा की खेती करते आरोपी गिरफ्तार, 95 हजार का गांजा जप्त
उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती, उत्पादन एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत चौकी हल्बा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा के 02 हरे पौधे, कुल वजन 1.900 किलोग्राम (अनुमानित कीमत 95,000 रुपये) जप्त किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कांकेर श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 28.11.2026 को चौकी हल्बा पुलिस टीम क्षेत्रीय भ्रमण पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टिकरापारा में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से गांजा के पौधे लगाए गए हैं।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार टेकाम (उम्र 47 वर्ष, पिता स्व. प्यारी टेकाम, निवासी टिकरापारा, चौकी हल्बा, थाना नरहरपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर) बताया। बाड़ी की तलाशी में पत्ती व तने सहित 02 हरे गांजा के पौधे (वजन क्रमशः 1.400 किग्रा कीमत 70,000 रुपये एवं 500 ग्राम कीमत 25,000 रुपये) बरामद हुए।
आरोपी के विरुद्ध चौकी हल्बा में अपराध क्रमांक 225/2026, धारा 20(क), 8 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी हल्बा पी.एस.आई. पियुष कुमार यादव सहित चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।





