रिपोर्टर — सुरज पुरेना
बिलासपुर न्यूज / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे जी का बिलासपुर आगमन हुआ। इस मौके पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री उत्कर्ष सिंह गरेवाल और प्रदेश सचिव सूरज वाधवानी के नेतृत्व में किया गया।

मुख बधिरशाला, सरकंडा में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के बाद वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने में प्रदेश संयुक्त मंत्री अनिल मलघानी, बिलासपुर प्रभारी रितेश धर शर्मा (चीकू), मीडिया प्रभारी हर्ष यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष तुषार वर्मा, लोकेश सिंह, महिला संगठन की संगठन मंत्री रानी सिंह, उपाध्यक्ष किरण सिंह, महामंत्री प्रांजलि मिश्रा, संयुक्त संगठन मंत्री दीपा यादव, जिला सचिव प्रियंका ठाकुर तथा सदस्य के रूप में जूही वर्मा, वंदना शर्मा, संगीता सिंह, उषा साहू, नीरू पांडेय और लिली ठाकुर शामिल हुईं।
इस अवसर पर बच्चियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धा वैष्णव, महेंद्र और अन्य प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के देशभक्ति गीत और नृत्य ने समारोह में उत्साह और गौरव की भावना को और प्रबल कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करें।
प्रदेश मंत्री उत्कर्ष सिंह गरेवाल और प्रदेश सचिव सूरज वाधवानी ने भी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अंत में सामूहिक राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह आयोजन बिलासपुर शहर में देशभक्ति और संगठनात्मक एकता का प्रतीक बन गया।



**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.