[ रिपोर्टर — सुरज पुरेना ]
बिलासपुर। अखिल भारतीय हिन्दू परिषद बिलासपुर द्वारा गौ रक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। परिषद के जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष तुषार वर्मा (मोंटी) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बोदरी चकरभाठा क्षेत्र में 100 से अधिक गौमाताओं को रेडियम बेल्ट पहनाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर सैयम आडवाणी, अमित पाल, सुमीत डिक्सना, लक्की शर्मा, तुषार यादव, देव ठाकुर, गगन साहू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सत्यम मिश्रा एवं मोंटी वर्मा ने बताया कि सड़कों पर घूमने वाली गौमाताओं की दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रात के अंधेरे में वाहन चालकों को ये दिखाई नहीं देतीं, जिससे उनकी जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में रेडियम बेल्ट पहनाने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और गौमाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
परिषद ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय युवाओं की टीमें भी बनाई जाएंगी। मिश्रा ने कहा कि “गौ सेवा हमारा धर्म और नैतिक कर्तव्य है। इस दिशा में समाज के हर व्यक्ति को योगदान देना चाहिए।”
अखिल भारतीय हिन्दू परिषद बिलासपुर की यह पहल न केवल जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में कदम है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।




**mindvault**
mindvault is a premium cognitive support formula created for adults 45+. It’s thoughtfully designed to help maintain clear thinking
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.