रतनपुर: ड्यूटी पर तैनात फॉरेस्ट गार्ड के साथ दबंगों की मारपीट, ‘बड़ा पुलिस बनता है’ कहकर पीटा; दो आरोपी गिरफ्तार
अमित पवार,क्राइम रिपोर्टर
रतनपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में सरकारी काम में बाधा डालने और लोक सेवक के साथ मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसाझार में गश्त कर रहे एक वन क्षेत्र रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) के साथ शराब के नशे में धुत चार युवकों ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि बीच रास्ते में कार खड़ी कर उन्हें बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कृपानंद जांगड़े (34 वर्ष), जो वन क्षेत्र रक्षक के पद पर कार्यरत हैं, वे भैंसाझार वन क्षेत्र में अपनी रूटीन गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि रास्ते के बीचों-बीच एक कार खड़ी कर चार अज्ञात लोग शराब पी रहे थे, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था।
जब कृपानंद ने उन्हें रास्ता खाली करने और वहां से हटने को कहा, तो नशे में धुत युवक भड़क गए। आरोपियों ने चिल्लाते हुए कहा, “बहुत बड़ा पुलिस बनता है” और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए फॉरेस्ट गार्ड पर टूट पड़े। आरोपियों ने हाथ-मुक्के से उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें शरीर पर चोटें आई हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना के बाद प्रार्थी ने तत्काल रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 86/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 296, 126(2), 121(1), 132, 351(2), 3, 5 के तहत मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया:
बीरबल यादव (37 वर्ष), निवासी मौहारखार, थाना कोटा।
राजा यादव (27 वर्ष), निवासी ग्राम दूरपा, जिला जांजगीर-चांपा।
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। सरकारी कर्मचारी पर हमले की इस घटना से वन विभाग के कर्मियों में रोष व्याप्त है।















Mình biết đến hb88 uy tín số 1 thông qua một diễn đàn và trải nghiệm thực tế đúng như những review tích cực trước đó. TONY07-08