CG CRIME.NEWS
निर्भीक पत्रकारिता का आधा दशक: सीजी क्राइम न्यूज़ ने मनाया जश्न, नामचीन हस्तियों ने दी बधाई।

बिलासपुर न्यायधानी बिलासपुर के पूज्य सिंधी पंचायत भवन में रविवार, 8 फरवरी 2026 को ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ का पांचवां स्थापना दिवस समारोह अत्यंत भव्य, गरिमामयी और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पत्रकारिता के प्रति समर्पण, समाजसेवा का संकल्प और सांस्कृतिक विविधताओं का एक अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों का स्वागत
समारोह का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री प्रवीण झा एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से पुष्प हार पहनाकर और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की श्रेणी में बिलासपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री तिलक राज सलूजा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री विजय क्रांति तिवारी, कोषाध्यक्ष श्री किशोर कुमार सिंह कैलाश यादव और सहसचिव श्री हरिकिशन गंगवानी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच एस.एस.पी. (आईपीएस) श्री रजनेश सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में सीजी क्राइम न्यूज़ की टीम को बधाई देते हुए कहा: निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य है। पुलिस और प्रेस के बीच बेहतर समन्वय ही समाज में अपराध नियंत्रण का प्रभावी मार्ग प्रशस्त करता है।
कैलेंडर विमोचन एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति

इस गौरवशाली अवसर पर अतिथियों द्वारा ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ के नववर्ष कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में सिंधी समाज और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की, जिनमें प्रमुख नाम निम्नलिखित हैं:
श्री विनोद मेघानी (अध्यक्ष, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत)
श्री धनराज आहूजा (पूर्व अध्यक्ष, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत)
श्री उमेश भावनानी (प्रसिद्ध समाजसेवी)
श्री अशोक शुक्ला (प्रदेश अध्यक्ष, सद्भावना सेवा संस्थान)
श्री उत्कर्ष सिंह गरेवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय हिंदू परिषद) श्री मोतीलाल गंगवानी (पार्षद एवं अध्यक्ष, पूज्य सिंधी पंचायत तोरवा) श्री मनीष लाहोरानी (अध्यक्ष, सिंधी युवक समिति) श्री डी.डी. आहूजा एवं श्री विनय मिश्रा (छ.ग. प्रखर पत्रकार महासंघ)

निर्भीक पत्रकारिता के पांच सफल वर्ष
समारोह के दौरान वक्ताओं ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘सीजी क्राइम न्यूज़’ ने महज पांच वर्षों में अपनी एक विशिष्ट और विश्वसनीय पहचान बनाई है। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि संस्थान ने अपराध नियंत्रण, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित किया है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
स्थापना दिवस के सांस्कृतिक सत्र में देशभक्ति, भक्ति और हास्य का अद्भुत मेल दिखाई दिया:
देशभक्ति: पूजा और पृथ्वीराज सूर्यवंशी ने “ऐ वतन तेरे लिए” गीत से सभागार में जोश भर दिया।
भक्ति: रतनपुर के प्रसिद्ध यूट्यूबर चंदन टंडन ने “ब्रह्मा नाचत है” की जीवंत प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सामाजिक जिम्मेदारी: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
संस्थान ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लायंस क्लब कैपिटल एवं लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य के सहयोग से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों नागरिकों ने विशेषज्ञों से परामर्श लिया और स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
आभार एवं उपस्थिति
कार्यक्रम के समापन पर प्रधान संपादक कमल दुसेजा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और पत्रकार साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार मोहन मदवानी एवं उमाशंकर साहू ने किया कार्यक्रम में उपस्थित रंजीत खनुजा, संजय सिंह ठाकुर, पवन वर्मा, रमेश गोयल, रमेश यादव, रूपचंद अग्रवाल, शेख असलम, उमाशंकर शुक्ला, अमित पवार, सूरज वाधवानी, रेशमा लहरे, गीता सोनचे, लता गुप्ता कलीम जोगी उमाकांत मिश्रा, राजेंद्र कश्यप और ध्रुव चंद्रा सुधाकर राव रोहिणी अग्रवाल रोमा वाधवानी आशा खरे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


