सी.जी. क्राइम न्यूज की टीम ने डॉ. एस.एस. तोमर एवं डॉ. चेतन देवांगन को किया सम्मानित
बलोदा, जिला जांजगीर-चांपा: चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा और मानवता के प्रति अपने समर्पण के लिए सी.जी. क्राइम न्यूज की टीम द्वारा बलोदा क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉ. एस.एस. तोमर एवं डॉ. चेतन देवांगन क्लिनिक में दोनों चिकित्सकों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

सेवा और समर्पण का सम्मान
इस अवसर पर सी.जी. क्राइम न्यूज के प्रतिनिधियों ने कहा कि डॉक्टर समाज के वह स्तंभ हैं जो विषम परिस्थितियों में भी लोगों की जान बचाने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। डॉ. तोमर और डॉ. देवांगन ने बलोदा क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके द्वारा दी जा रही निरंतर निःस्वार्थ सेवाओं और मरीजों के प्रति उनके विनम्र व्यवहार को देखते हुए टीम ने उन्हें प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया।
चिकित्सकों ने व्यक्त किया आभार
सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. एस.एस. तोमर और डॉ. चेतन देवांगन ने सी.जी. क्राइम न्यूज की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी इसी सेवा भाव के साथ क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य की देखभाल करते रहेंगे।


