थाना चकरभाठा: अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और 52 नग शराब जप्त
बिलासपुर| दिनांक: 03 मई 2026 बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकरभाठा को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को भारी मात्रा में शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।
आरोपी: कैलाश साहू (25 वर्ष), निवासी अचानकपुर, चकरभाठा।जप्त सामग्री: 52 नग देशी प्लेन शराब (9.360 लीटर) एवं 01 मोटरसाइकिल (CG-10 AF 2559)।

कुल कीमत: ₹39,160/-अपराध क्रमांक 265/2026, धारा 34(2), 47 आबकारी एक्ट।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चकरभाठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाल रंग की मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर ट्रांसपोर्ट नगर से चकरभाठा की ओर जा रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका।
तलाशी लेने पर वाहन की टंकी के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 52 नग देशी शराब बरामद की गई। आरोपी द्वारा परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर शराब और वाहन को विधिवत जप्त कर लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
चकरभाठा पुलिस की अपील: अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाने या डायल 112 पर दें। आपकी सजगता समाज को सुरक्षित बनाने में सहायक है।


