अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने किया वृक्षारोपण; मंदिर प्रांगण में लगाए 20 विशाल पौधे
बिलासपुर। डिस्टिक्ट प्रोजेक्ट ‘पर्यावरण’ के अंतर्गत लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस के शुभ अवसर पर “एक पेड़ स्वयं के नाम” की भावना को चरितार्थ करते हुए एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिल्हा रोड स्थित मोहभट्टा के शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ, जहाँ 20 विशाल पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर पर्यावरण संतुलन और जन-उपयोग को ध्यान में रखते हुए बरगद, पीपल, बिही (अमरूद), जामुन, बेल, आम एवं अशोक जैसे छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सदस्य सलमा बेगम एवं सचिव मंजू मिश्रा का विशेष योगदान रहा, जिनकी सहायता से पौधों की व्यवस्था की गई। वृक्षारोपण के दौरान क्लब की अध्यक्ष संजना मिश्रा, रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी तथा सदस्य उषा मुदलियार सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पौधरोपण में हाथ बंटाया।


पौधों का संरक्षण ही मुख्य उद्देश्य:
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा का मुख्य उद्देश्य शहर से दूर ऐसे ग्रामीण एवं खुले क्षेत्रों में पौधे लगाना है जहाँ उनका सही ढंग से रखरखाव और संरक्षण हो सके। क्लब का मानना है कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका जीवित रहना और फलना-फूलना भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच के तहत क्लब लगातार ग्रामीण इलाकों में अभियान चला रहा है।
अध्यक्ष संजना मिश्रा ने बताया कि सावन का महीना प्रकृति को हरा-भरा बनाने और पौधा लगाने के लिए सबसे उपयुक्त समय होता है। क्लब आगे भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए इस तरह के कार्य करता रहेगा।




1win casino, 1win предлагает многообразный выбор пари,
что делает его популярным местом для ценителей азартных игр.
my web blog – https://1win-ijo244.buzz/