BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण होने के बाद प्रदेश में पार्षद का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों ने टिकिट के लिए एडी चोटी एक कर दी है। बिलासपुर नगर निगम के वार्ड नं-11 कांग्रेस से निधि रवि साहु का नाम प्रबल दावेदार के रुप में सामने आ रहा है दरअसल हम बात कर रहे है
पुर्व पार्षद रवि साहु की,जिन्होने कांग्रेस के लिए एकजुट होकर और समर्पित होकर काम किया। जिसने हर चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियो के लिए मदद की है। यही कारण है कि इस बार वार्ड महिला प्रत्याशी होने सू से रवि साहु जीते हुए केंडिडेट है तो उनकी पत्नी प्रबल दावेदार के रूप में नाम सामने आ रहा है।





