
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर जिला के नगर पालिक परिषद बोदरी के बस स्टैंड मैदान में छतीसगढ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक का आगमन 10 जनवरी को होने जा रहा है। जिसे लेकर पालिका प्रशासन पुरी तैयारी में जुटा हुआ है।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिक आधिकारी भारती साहू ने कहा कि यह लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम हमारे नगर के जनताओं के कामकाज को अधिक सुलभ-सहज बनाने की कोशिश है। जानताओ की मेहनत और योगदान को सम्मान देते हुए यह प्रयास उनके कार्य वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
उन्होंने भविष्य में भी नगर के जनताओ की कल्याण और नगर के विकास के लिए अपने आधिकारिक पद का पूरा सहयोग से निस्पकक्षता पूर्वक काम करते रहने की बात कही है। और उन्होने बताया कार्यक्रम मे मुख्य है अटल परिसर के लोकार्पण का कार्यक्रम जो कि एअरपोर्ट रोड वार्ड नंबर 03 में अटल बिहारी वायपाई के मूर्ति के लोकार्पण का कार्य विधायक के हाथो किया जाना है।
3 करोड़ 36 लाख के विकास कार्यों का लोकार्णन और भूमि पूजन का कार्यक्रम….
जिसमें मुख्य रुप से नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन निर्माण कार्य 98.82 लाख रूपए में
उच्च न्यायालय परिसर के पिछे आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य 24.79′ लाख के लागत में होगा
विभिन्न वार्डो में सी.सी. रोड निर्माण कार्य 23.89 लाख की लागत से बनेगा
सामुदायिक भवन पचरी (02 नग) और आर.सी.सी. शेड निर्माण शौचालय निर्माण कुल 05 कार्य 32.09 लाख की लागत से