
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
सरगांव के पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में कई लोग घायल हो गए है, NDRF को टीम मौके पर पहुँचकर राहत कार्य मे जुट गई है, अभी भी मलबे में 3-4 लोगो के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

आपको बतादे कि पूरा मामला मुंगेली जिले के सरगांव के पास ग्राम रामबोर्ड में स्थित कुसुम प्लांट में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में सैलो गिरने से 7 से 8 लोग दब गए, जिनमें से अब तक 4 लोगों की मृत्यु का अंदेशा है।
घटना के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। प्लांट प्रशासन ने पहले तो लोगों को अंदर जाने से रोका, लेकिन शोर-शराबे और कर्मचारियों के दबाव के बाद ही रेस्क्यू टीम को अंदर जाने की अनुमति दी गई।

बताते चले कि यह हादसा मनियारी नदी के पास, बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे ग्राम रामबोर्ड में स्थित कुसुम प्लांट में हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्लांट में रखे भारी सैलो (सामान भंडारण टैंक) अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।
पुलिस और प्रशासन मौके पर:
घटना की सूचना मिलते ही सरगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हालांकि, प्लांट प्रबंधन से मिली जानकारी अधूरी है और अंदर के हालात का सही पता लगाया जा रहा है।

प्लांट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि हादसे के
लिए प्रबंधन की लापरवाही जिम्मेदार है। अंदर की मशीनों और संरचनाओं की समय पर जांच और मरम्मत नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। प्लान्ट विस्तार में जल्दबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा है। इससे पहले भी क्षेत्रवासी इनके प्रदूषण से काफी परेशान है।

घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में स्थानीय और परिजन जुट गए हैं। उनकी मांग है कि हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मनोज घृतलहरे (30 वर्ष) की इलाज के दौरान श्रीराम केयर हॉस्पिटल, नेहरू नगर में मौत हो गई।