ब्युरो रिपोट जय खटवानी कांकेर
कांकेर पुलिस की ‘उजियारा अभियान’ के तहत बड़ी कार्यवाही: 2.855 किग्रा अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
कांकेर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में कांकेर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 24.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सहकट्टा में एक व्यक्ति घर के पीछे अवैध गांजा छिपाकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है। भानुप्रतापपुर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी यशवंत धनेलिया (39 वर्ष, निवासी सहकट्टा) को रंगे हाथों पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से 2.855 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹1,42,750/-) जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना भानुप्रतापपुर में NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज एवं पुलिस टीम (सउनि कैलाश पांडे, प्र.आर. विजय कटकवार, आर. टोमन साहू, गौतम हुपेंडी, म.स.आर. मीनाक्षी मरकाम) की सराहनीय भूमिका रही।



