
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर / जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र मे आरोपियों के हौसले बुलन्द है क्षेत्र मे लगातार चाकूबाजी की घटना मे अंकुश लगाने मे पुलिस नाकाम साबित हो रही है, जिसके कारण लगता है की बदमाशों मे पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो गया। ताजा मामला सरकंडा के नूतन चौक कालिबाड़ी के पास का है जहा एक तलाक़शुदा महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ एक के बाद एक छ: बार वार किया जिसके बाद इलाके मे हड़कंप मच गया।


आरोपी युवक का नाम शरद कश्यप है जो की सरकंडा क्षेत्र का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय महिला निर्मला कश्यप जो की पति से अलग होने के बाद अपने 9 साल के बच्चे का जीवन यापन के लिए घरों मे खाना बनाने का काम किया करती थी.. आरोपी अक्सर अकेली महिला से छेड़छाड़ किया करता था इसकी शिकायत भी महिला ने सरकंडा पुलिस से की थी।
वही पुलिस इस मामले को लिव इन रिलेशन का बता कर जांच कर रही है। माने तो आरोपी ने महिला पर चाकू से 6 बार वार किये है। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन समय से पुलिस के नही पहुँचने के कारण आसपास के लोगो ने गंभीर महिला को आटो से अस्पताल भेजा गया जहाँ अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई जा हुई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। वही पुलिस आरोपी की पता तलाश में। जुटी हुई।
इस घटना के सामने आने के बाद यह बात भी निकल कर सामने आ रही है कि महिला के द्वारा एक सप्ताह पूर्व सरकंडा थाना पहुंच कर आरोपी सनत कश्यप के खिलाफ शिकायत की थी।लेकिन इस मामले को सरकंडा पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया और आरोपी ने इस गंभीर घटना को अंजाम दे दिया।