ग्राम मेंड्रा में 3 वर्षीय बच्ची पर हमले के दौरान बीच-बचाव करने आई दादी की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में
बिलासपुर/ग्राम मेंड्रा में पुरानी रंजिश के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिनांक 17.10.2026 की रात्रि लगभग 8:30 बजे, आरोपी प्रशांत शुक्ला (उम्र 26 वर्ष) ने पड़ोस के घर में घुसकर खेल रही 3 वर्षीय मासूम बच्ची पर धारदार हथियार से हमला करने की नीयत से उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया।

बच्ची की चीख-पुकार और घटना को देखकर उसकी मां एवं दादी राजकुमारी यादव (उम्र 56 वर्ष) मौके पर दौड़ीं और आरोपी को रोकने का पुरजोर प्रयास किया। इस दौरान आक्रोशित आरोपी ने बीच-बचाव करने आईं राजकुमारी यादव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु:
परिजनों द्वारा घायल राजकुमारी यादव को तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा इस गंभीर प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


