बिल्हा के शीतला मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में 536 मनोकामना आस्था ज्योति कलश प्रज्वलीत किए गए-
सवांदाता रूपचंद अग्रवाल की एक रिपोर्ट-
बिल्हा/शारदीय नवरात्र का धार्मिक त्योहार अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ हुआl सभी देवी मां के मंदिरों में वैदिक मंत्रों के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलीत कि गईl वही घट स्थापना के साथ जवारे भी बोए गएl देवी मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गईl नगर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक दुर्गा प्रतिमा एवं आकर्षक पंडाल की सजावट की गईl नवरात्रि के समय



दर्शनार्थियों की भीड़ सड़कों पर आती जाती रहीl बिल्हा के शीतला माता मंदिर में समिति के अध्यक्ष विष्णु बिंदल के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य जारी हैl निरंतर मंदिरों को भव्य स्वरूप दिया जा रहा हैl नगर पंचायत बिल्हा की ओर से लगाई गई लाइट एक आकर्षण का केंद्र बनी हुईl मंदिर के पुजारी पंडित शंकर लाल




शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा का कार्य संपादित किया जा रहा है l दोनों समय आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जा रहा है lजस गीत की गूंज मंदिर एवं दुर्गा पंडालों में निरंतर सुनाई दे रहीlअग्रसेन चौक दुर्गा पंडाल में गरबा नृत्य एक आकर्षण का केंद्र बनीl गरबा केवल नित्य नहीं बल्कि नारी शक्ति,भक्ति उल्लास और हमारी समृद्ध संस्कृति का दिव्य उत्सव हैlलगभग 90 वर्ष से चल रहे हैं राम नाम सप्ताह को एक नया सत्संग भवन देने का कार्य क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय धरमलाल जी कौशिक एवं क्रीडा अध्यक्ष करेड़ा माननीय भूपेंद्र संबंधी जी के सहयोग से
पूर्ण हुआ नवरात्रि से प्रारंभ 9 दिन तक निरंतर राम नाम के धुन के साथ टोलिया भजन करती हैं और दशहरा पर्व पर रावण के वध के पश्चात भगवान राम मां सीता और हनुमान जी के पूजा अर्चना के पश्चात राम भजन मंडली का कार्य समाप्त हो जाता हैl



Helpful reminder that persistent fatigue should not be ignored.