स्व. मनहरण लाल यादव की पुण्य स्मृति में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ, श्रद्धालु कर रहे कथा श्रवण
पंडित लोकेश महाराज के श्रीमुख से हो रही भागवत कथा, मुख्य यजमान श्रीमती शैल कुमारी शंकर यादव के सानिध्य में धार्मिक आयोजन
बिलासपुर/बिल्हा, जिला रिपोर्टर अश्वनी यादव l जिले के केशला स्थित महामाया चौक में पूज्य पिताजी स्वर्गीय मनहरण लाल यादव की पुण्य स्मृति में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में भागवत आचार्य पंडित श्री लोकेश महाराज मिश्रा अपने श्रीमुख से श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का रसपान करा रहे हैं। आयोजन की मुख्य यजमान श्रीमती शैल कुमारी शंकर यादव हैं। 11 अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन 19 अक्टूबर को गीता पाठ, हवन, कपिला तर्पण एवं पूर्णाहुति के साथ निर्धारित है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्तों की अटूट आस्था और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले प्रसंगों का वर्णन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत जलयात्रा, गौकरण पूजा, भागवत स्थापना, कथा शुभारंभ, परीक्षित जन्म, वराह अवतार, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, अजामिल चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, नृसिंह अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, दही लूट, श्रीकृष्ण लीला, छप्पन भोग, रुक्मिणी विवाह, सोलह हजार 108 रानियों की कथा, श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र तथा तुलसी वर्षा जैसे धार्मिक प्रसंग शामिल हैं। कथा श्रवण के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।


सामाजिक पदाधिकारियों की रही सहभागिता — श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था की झलक भी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम में मनोज यादव प्रदेश संयुक्त सचिव, लतॆलू यादव ब्लॉक अध्यक्ष तखतपुर, नंदकुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी, नंदलाल यादव उपाध्यक्ष मस्तूरी, दीनानाथ मीडिया प्रभारी, अशोक दास मानिकपुरी पार्षद बिल्हा तथा अश्वनी यादव संयोजक यादव महासभा तखतपुर सहित मस्तूरी, बिल्हा और तखतपुर क्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनके साथ सनथ, दीपक, नारायण धनसऻय, सूरज, करण, विष्णु, रामायण, सुखदेव, श्रीराम, संतोष यादव एवं शंकर यादव सहित अन्य सामाजिकजनों की सहभागिता रही। स्वर्गीय मनहरण लाल यादव की पुण्य स्मृति में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान परिवारजनों की श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, सत्य, सदाचार, भक्ति और मानव सेवा का संदेश दिया जा रहा है। आयोजकों की ओर से क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।


