उड़ेला में मां काली मंदिर परिसर में हुआ भव्य शस्त्र पूजन, सनातन संस्कृति की रक्षा का लिया संकल्प
बिलासपुर/सकरी, रिपोर्टर अश्वनी यादव। पावन पर्व के अवसर पर ग्राम उड़ेला स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शम्भू दयाल साहू, मोतीलाल यादव, अर्जुन निषाद, मनोज साहू, अनिल यादव, ओम प्रकाश कर्ष, विनोद साहू, शीतल कौशिक, निक्की कौशिक, कामेश कौशिक, इंदु प्रकाश श्रीवास, गणेश कर्माकर, संदीप मानिकपुरी, कृष्ण कुमार यादव, हीरालाल छात्रे, पुनीत निषाद, कार्तिक निषाद एवं बादल निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


शस्त्र पूजन के माध्यम से सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखने तथा युवाओं में धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने शस्त्रों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और निर्बलों की रक्षा के संकल्प का प्रतीक बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मां काली मंदिर के आयोजकों, मातृशक्ति एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। आयोजन के अंत में सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।


