खमतराई चोरी का खुलासा: 03 आरोपी गिरफ्तार (02 महिलाएं शामिल), सोने-चांदी के जेवरात बरामद
बिलासपुर। थाना सरकंडा पुलिस ने खमतराई क्षेत्र में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 02 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
दिनांक 03.11.2026 की रात करीब 08:00 बजे प्रार्थी अपने परिवार (बहू नीशा सूर्यवंशी, पुत्र संदीप सूर्यवंशी एवं नाती निशांक) के साथ भोजन कर परछी में सो रहे थे। अगले दिन सुबह करीब 06:30 बजे कमरे का सांकल खुला और आलमारी का लॉक टूटा मिला। अज्ञात चोर आलमारी से सोने के मंगलसूत्र, माला, टाप्स, नथनी, पत्ता छाप माला तथा चांदी के जेवरात (पायल, करधन, बेनीफूल, बिछिया, चैन फांस, कंगन, लच्छा, अंगूठी व बाजूबंद) ले उड़े थे। इस पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1608/2026, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के निर्देशन में थाना सरकंडा पुलिस व सिविल टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुणाल ध्रुव (उम्र 18 वर्ष 6 माह) को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी स्वीकारते हुए सोने के जेवर ननची पटेल (उम्र 25 वर्ष) तथा चांदी के जेवर दीपा चौहान (उम्र 45 वर्ष) व फरार आरोपी देवराज चौहान के पास रखने की जानकारी दी। पुलिस ने जेवरात जप्त कर मामले में धारा 317(2) बी.एन.एस. जोड़ी।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कुणाल ध्रुव के विरुद्ध पूर्व में भी 04 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जबकि फरार आरोपी देवराज चौहान की तलाश जारी है।





