
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)

बोदरी/ आगामी 11 फरवरी को होने वाले नगर पालिका चुनाव को लेकर वार्ड 02 में भाजपा का प्रचार अभियान जोरों पर है। वार्ड क्रमांक 01 से भाजपा प्रत्याशी अतुल कुमार वार्ड 02 से शिमला सुनील वर्मा एव वार्ड क्रमांक 03 के प्रत्याशी फिरतुराम बनवारे और अध्यक्ष प्रत्याशी देवकुमारी दिनेश पांडेय के समर्थन में कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। घर-घर जनसंपर्क और रैलियों के माध्यम से भाजपा अपनी नीतियों को जनता तक पहुंचा रही है।

अध्यक्ष प्रत्याशी देवकुमारी दिनेश पांडेय भी जनसंपर्क में सक्रिय…
भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी भी वार्ड क्रमांक 02 में जनसंपर्क किया और भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनती है, तो नगर में विकास कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।


भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार कौशिक ने कहा कि नगर में तेजी से होंगे विकास कार्य…
वहि बातचित के दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण कुमार कौशिक ने बताया कि देश और प्रदेश में पहले से ही भाजपा की सरकार है, और यदि नगर में भी भाजपा का सरकार बनता है, तो वार्ड में सड़क, जल आपूर्ति, सफाई, और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि वार्ड का संपूर्ण विकास किया जाएगा।

भाजपा की भव्य रैली,बोदरी के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क..
चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा ने बोदरी के पानी टंकी से, भक्त माता कर्मा चौक, अमरैया चौक, देवमनचाल, बीन्नु मौर्य क्षेत्र समेत कई इलाकों में जनसंपर्क किया।
इन रैलियों में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी देवकुमारी दिनेश पांडेय, पार्षद प्रत्याशी वॉर्ड क्रमांक 01 अतुल कुमार, पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 02 शिमला सुनील वर्मा, पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 03 फिरतुराम बनवारे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।

महिलाओं से मिल रहा जबरदस्त समर्थन..
शिमला सुनील वर्मा को वार्ड की महिलाओं का भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान वे ‘महतारी वंदन योजना’ का विशेष रूप से जिक्र कर रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि पालिका में भाजपा की सरकार आती है, तो इस योजना का लाभ जल्द से जल्द वार्ड की महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता और अन्य लाभ मिलेंगे।

जोश और उत्साह से भरे कार्यकर्ता….
वार्ड क्रमांक 02 में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह चरम पर है। जनता से मिल रहे सकारात्मक रुझानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है। मतदाताओं का मानना है कि यदि भाजपा नगर पालिका में आती है, तो वार्ड में विकास कार्य तेजी से होंगे।