
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
भाजपा ने कहा 09 से 10 पार्षद आ रहे अध्यक्ष जीतेंगे 850 से 01 हजार वोट से
आप का दावा 05 से 06 पार्षद आ रहे,अध्यक्ष जीतेंगे 1500 से 2 हजार वोटों से
कांग्रेस कह रही 06 से 07 पार्षद आ रहे,और अध्यक्ष भी जीत रहे है
बिलासपुर। बोदरी नगर पालिका के 15 वार्डो के पार्षद और अध्यक्ष प्रत्याशियों के वोटिंग के बाद तीनों प्रमुख दल कागज पेन लेकर आंकलन का घोड़ा दौड़ाने में लग गए है।
भाजपा ने जहाँ 09 से 10 पार्षदो और अध्यक्ष प्रत्याशी के लगभग 01 हजार वोटों से जीतने का दावा किया है वही आप के आकलन में 05 से 06 पार्षद और 1500 से 02 हजार के बीच वहि कांग्रेस कह रही 06 से 07 पार्षद आ रहे,और अध्यक्ष प्रत्याशी के जीतने का दावा किया जा रहा है।
कुल मिलाकर तीनो प्रमुख दलों के अपने अपने यही दावे है। बताया जा रहा कि मंगलवार को मतदान सम्पन्न होने के बाद भाजपा के रणनीतिकारों ने अपने दल के पार्षदो को तलब कर उनसे टटोला कि उनके वार्ड में कैसे क्या मतदान का ट्रेंड रहा कहा कितना प्लस माईनस रहेगा और अध्यक्ष को उनके वार्ड से कितने वोट मिलेंगे। चर्चा के बाद जो लेखा-जोखा तैयार किया है उसके मुताबिक 09 से 10 पार्षद जीत रहे, वही अध्यक्ष प्रत्याशी के 850 से 01 हजार वोट से जीतने का दावा है।
इधर आप के रणनीतिकारों ने भी अपने पार्षद प्रत्याशियों से फीडबैक लेने के बाद 05 से 06 पार्षद प्रत्याशी के जीतने और अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के 1500 से 2 हजार वोटो से जीतने का दावा किया है। वहि कांग्रेस ने भी 06 से 07 पार्षद आने ,और अध्यक्ष प्रत्याशी के जीतने का दावा किया है।
सट्टा बाजार भी तैयार…
चुनाव हो या क्रिकेट सट्टा खेलाने और खेलने वालों को तो बहाना चाहिए। सट्टा बाजार में भी वार्डवार पार्षदो पर नामजद हार जीत की बोली लग रही है। वही अध्यक्ष पद के लिए भी धड़ल्ले से पट्टी काटी जा रही है।
15 को खुल जायेगा किस्मत का ताला..
इधर प्रशासन ने आगामी 15 फरवरी को मतगणना की तैयारी शुरू कर दी है, अब मतगणना के बाद ही 15 को पता चल सकेगा कि किसके किस्मत का ताला खुलेगा और कौन आउट होगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार..
हमारे आकलन के मुताबिक 03 से 05 पार्षद आप पार्टी से, कांग्रेस के 02 से 03 पार्षद और भाजपा से लगभग 07 से 08 वहि एक निर्दलीय पार्षद के जितने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। अध्यक्ष पद के लिए स्थिती स्पष्ट नही हो पा रही है, पर प्रत्याशियो के हार जीत का आंकड़ा लगभग 01 हजार वोटो की होगी।