रिपोर्टर — सुरज पुरेना
Sipat news / उपसंभाग अंतर्गत ग्राम खाडाथाना में पिछले दो माह से ट्रांसफार्मर और केबल संबंधी मेंटेनेंस न होने के कारण गंभीर विद्युत अवरोध बना हुआ है। इससे लगभग 50 घरों के रहवासी प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के कारण न केवल रात के समय अंधेरा छाया रहता है, बल्कि पेयजल आपूर्ति भी ठप हो चुकी है।

स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार सीपत स्थित विद्युत सब-स्टेशन में शिकायत की गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। ट्रांसफार्मर की खराबी और केबल फॉल्ट को लेकर विभागीय लापरवाही ग्रामीणों में आक्रोश का कारण बन रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर ट्रांसफार्मर और केबल की मरम्मत कराई जाए, ताकि सामान्य विद्युत आपूर्ति बहाल हो सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रदर्शन करने को विवश होंगे।
ग्रामीणों ने कार्यपालन अभियंता, सीएसईबी तिफरा, जिला बिलासपुर को भी प्रतिलिपि भेजकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है।






This is my first time go to see at here and i am genuinely happy to read all at one place.
xnxx