रिपोर्टर — सुरज पुरेना
Bilaspur । सरकंडा क्षेत्र में झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मनीष गंधर्व उर्फ दादू (उम्र 19 वर्ष), निवासी शनिचरी बाजार, सरकंडा है। पुलिस ने आरोपी से झपटे गए मोबाइल और सोने की चेन, कुल कीमत करीब 90,000 रुपए बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि उसका साथी अंकित साहू अभी फरार है।
घटना 30 मई 2025 की रात करीब 11.45 बजे चांटीडीह मोड़ के पास हुई, जब राममूर्ति साहू मोबाइल पर बात करते हुए अपने ससुराल से लौट रहे थे। तभी दो युवकों ने उनका मोबाइल और सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए।
प्रकरण दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया और चोरी का सामान बरामद कराया। इस कार्रवाई में प्रआर प्रमोद सिंह, बलवीर सिंह, आर विवेक राय, विकास यादव, संजीव जांगड़े व एसके पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फरार आरोपी की तलाश जारी है।






Ahaa, itts nicce conversation onn thee toopic off this article at
tthis pllace at this blog, I have read all that, so now mme also commenting here.
xnxx