रिपोर्टर — सुरज पुरेना
Bilaspur news / कोटा पुलिस ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले में स्थायी वारंट भी लंबित था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 13.09.2025 को एक विधवा महिला ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम घोंघाड़ीह निवासी महेंद्र बंजारे पिता गोरेलाल बंजारे, उम्र 29 वर्ष, शादी का झांसा देकर उसके घर में जबरदस्ती प्रवेश कर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोटा पुलिस ने तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
👉 आरोपी का विवरण:
नाम – महेंद्र बंजारे
पिता – गोरेलाल बंजारे
उम्र – 29 वर्ष
पता – घोंघाड़ीह, थाना कोटा,जिला बिलासपुर (छ.ग.)
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी बिलासपुर शहर में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस किया और बिलासपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आज दिनांक 14.09.2025 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। साथ ही आरोपी के विरुद्ध लंबित स्थायी वारंट की जानकारी भी माननीय न्यायालय को प्रस्तुत की गई।
कोटा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से यह स्पष्ट है कि महिला अपराधों और फरार आरोपियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.