
( रिपोर्टर — सुरज पुरेना )
Bilaspur news / थाना सरकंडा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के आधार पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।
थाना प्रभारी सरकंडा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के तहत निम्न व्यक्तियों पर धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है —
1️⃣ नवीन कुमार झा पिता अमरेन्द्र झा, उम्र 44 वर्ष, निवासी कॉलोनी विहार के सामने शर्मा विहार, खमतराई।
2️⃣ मनीष श्रीवास पिता ओमप्रकाश श्रीवास, उम्र 35 वर्ष, निवासी विद्या मंदिर पुस्तकालय के सामने, खपरगंज, थाना कोतवाली।
3️⃣ रजा खान पिता ताज खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी मेलापारा, चाटीडीह।
4️⃣ राम बघेल पिता स्व. छगनलाल बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी अमरैया चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा।
इन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है। सरकंडा पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों और बदमाश प्रवृत्ति के लोगों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
थाना सरकंडा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस द्वारा इस तरह की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।