अड्डेबाजी एवं संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध 03 दिनों में आर्म्स एक्ट की तीसरी बड़ी कार्रवाई, 03 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
बिलासपुर:क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से थाना तोरवा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों, अड्डेबाजी और चाकूबाजों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने लगातार 03 दिनों में आर्म्स एक्ट के तहत तीसरी प्रभावी कार्रवाई करते हुए धारदार चाकू लेकर घूम रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
- अब्दुल आमीन, पिता – अब्दुल मोमिन, उम्र 19 वर्ष, निवासी – गणेश नगर, सिरगिट्टी, बिलासपुर।
- शेष वैष्णव, पिता – चंदन वैष्णव, उम्र 18 वर्ष, निवासी – बोलबम चौक, तोरवा, बिलासपुर।
- जगमोहन ध्रुव, पिता – अंजोर ध्रुव, उम्र 35 वर्ष, निवासी – रजक मोहल्ला, तोरवा, बिलासपुर।
लगातार 03 दिनों की कार्रवाई का विवरण:
पेट्रोलिंग एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान तोरवा पुलिस ने निम्नलिखित कार्रवाइयां कीं:
- 05 अगस्त 2026: आरोपी अब्दुल आमीन को गणेश नगर (सिरगिट्टी) से धारदार लोहे के चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
- 06 अगस्त 2026: आरोपी शेष वैष्णव को बोलबम चौक (तोरवा) से स्टील के धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया।
- 07 अगस्त 2026: आरोपी जगमोहन ध्रुव को बोलबम चौक के पास से अवैध धारदार चाकू रखते हुए गिरफ्तार किया गया।



