उमाशंकर की रिपोट
अखिल भारतीय मिशन न्यू इंडिया का राष्ट्रीय अधिवेशन: छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधिमंडल विशाखापट्टनम रवाना
बिलासपुर। अखिल भारतीय मिशन न्यू इंडिया के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सहभागिता हेतु छत्तीसगढ़ राज्य का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) के लिए रवाना हो चुका है। यह अधिवेशन 7, 8 और 9 अगस्त 2026 को आयोजित किया जा रहा है।
इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन में मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के प्रभारी एवं प्रमुख पदाधिकारी शामिल होकर संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक उत्थान और भावी कार्ययोजनाओं पर गहन मंथन करेंगे।

अधिवेशन हेतु प्रमुख प्रतिनिधिमंडल सूची:
- उमाशंकर साहू – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय मिशन न्यू इंडियाव उामाशंकर साहू – प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा
- ध्रुव चंदा – प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ
- धनित्तर सूर्यवंशी – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
- बसंत साहू – प्रतिनिधि सदस्य (बिलासपुर)
- हेमंत साहू – प्रदेश संगठन महामंत्री (बालोद)
- धनेंद्र साहू – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी (दिल्ली)
- हुमन साहू – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी (मध्य प्रदेश)
- अमित साहू – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी (राजस्थान)
- नंद कान्हैया – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी (पंजाब)
- गिरीश साहू – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी (केरल)
- हुमेश्वर निषाद – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी (मेघालय)
- बिरसिंह पटेल – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी (हरियाणा)
- डॉ. सुखनंदन सिंह नेटी – राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रभारी (तमिलनाडु)
- नारायण साहू – मुख्य शाखा प्रतिनिधि
- लक्ष्मण सिन्हा – मुख्य शाखा प्रतिनिधि
प्रमुख मुद्दे व संकल्प:
इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में मुख्य रूप से सामाजिक कल्याण, युवा नेतृत्व को बढ़ावा, शिक्षा के प्रसार और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न महत्वपूर्ण संकल्पों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल के रवाना होने के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और उनके सफल प्रवास एवं सार्थक अधिवेशन के लिए अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।



