मूकनायक राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन में रीता राजगीर हुईं सम्मानितसम्मान तभी कभी सार्थक होता है जब वह जिम्मेदारियां को और मजबूत बनाएं
बिलासपुर।17 अक्टूबर को रेलवे नॉर्थ इंस्टीट्यूट बिलासपुर में आयोजित मूकनायक राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन(तृतीय)में 20 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रीता राजगीर को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मूक नायक प्रधान संपादक श्री तुषार गायकवाड़ के करकमलों से, ओम प्रकाश वर्मा राष्ट्रीय प्रभारी गौतम बाल बोंद्रे संपादक छत्तीसगढ़, मुख्य अतिथि खुशाल बोपेचे पूर्व सांसद एवं मंत्री महाराष्ट्र धनंजय राठौर संयुक्त संचालक संचालन संपर्क विभाग रायपुर,प्रदान किया गया

यह आयोजन छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री कमलेश लव्हात्रे नेतृत्व में संपन्न हुआ ,इस अधिवेशन में पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा से जुड़े विषयों को महत्व दिया गया। इस अवसर पर रीता राजगीर का सम्मान उनके सामाजिक कार्यों एवं समाज के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने वाला गौरवपूर्ण क्षण रहा।
अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था (शाखा,)लायंस क्लब बिलासपुर स्माइल एवं गुलदस्ता फाउंडेशन द्वय संस्थापिका एवं अध्यक्ष है
यह सम्मान न केवल उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी है।
सिम्स विशाखा कमेटी की सदस्य, और बाल कल्याण समिति (महिला बाल विकास विभाग) की निवर्तमान सदस्य रही है,
रीता राजगीर ने इस सम्मान के लिए मूक नायक आयोजकों एवं सम्मान प्रदान करने वाले सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
बहुत ही गर्व की बात है कि बिलासपुर में यह आयोजन विशाल राष्ट्रीय मूकनायक पत्रकार बंधु का समावेश रहा, हिमाचल प्रदेश हरियाणा दिल्ली, जम्मू कश्मीर ,गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, राजस्थान से लोगों का सम्मेलन हुआ और उनके शानदार उद्बोधन से अधिवेशन और भी सफल रहा!


