
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर/ मामले का विवरण इस प्रकार है कि बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह बके निर्देश पर नशे के अवैध कारोबारियो के विरूद्ध कार्यवाही दौरान थाना कोटा व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) टीम द्वारा दिनाॅक 02.02.2025 को अवैध रूप से नशे की सामग्री परिवहन करते घटना स्थल कोटा बिलासपुर मेन रोड मौहारखार के पास स्कार्पियो वाहन क्रमांक सी.जी. 04 के.जे. 0913 से 18 पेटी व मारूती अर्टीगा वाहन क्रमांक सी.जी. 16 सी.टी. 0649 से 16 पेटी गोवा विस्की अंग्रेज़ी शराब कुल 35 पेटी कीमती करीब 2.5 लाख रू बरामद किये गये ,

मौके पर आरोपियों से पुछताछ पर नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा के लिये उपरोक्त शराब लाना बताये। घटनाक्रम में स्कार्पियो वाहन से आरोपी शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव व सोनू गुप्ता तथा मारूती अर्टीगा वाहन से आरोपी दिनेश गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता व दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता सभी निवासी चिरमिरी तथा खरीददार नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा (छ.ग.) के विरूद्ध थाना कोटा में अपराध क्रमांक 98/2025 धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार,नगर पुलिस अधीक्षक कोटा नूपूर उपाध्याय, निरी. राजेश मिश्रा ACCU, थाना प्रभारी कोटा उप निरी. राज सिंह, उप निरी. अजहरउद्दीन ACCU , सउनि ओंकार बंजारे, प्र. आर देवमुन पुहुप, प्र आर सनत पटेल, आर. दीपक उपाध्याय, बोधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, अजय सोनी, भोप सिंह साहू की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:-
01. शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव उम्र 27 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
02. सोनू गुप्ता पिता अजय गुप्ता उम्र 30 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
03. दिनेश गुप्ता पिता सुरेश गुप्ता उम्र 33 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
04. दिवाकर उर्फ विक्की गुप्ता पिता सुभाष गुप्ता उम्र 43 साल निवासी चिरमिरी (छ.ग.)
05. नितिन जायसवाल निवासी बलौदा बाजार-भाटापारा (छ.ग.)