
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर/ नगरीय निकाय चुनाव 2025 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने इन बागियों की प्राथमिक सदस्यता खत्म करते हुए 6 वर्षों के लिए निष्कासन का आदेश जारी किया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त इन नेताओं को पहले समझाइश दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने चुनावी मैदान नहीं छोड़ा। इसके चलते भाजपा ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया और उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
बिलासपुर समेत कई निकायों में कार्रवाई……..
भाजपा के इस फैसले से बिलासपुर नगर निगम, नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में बगावत करने वाले नेताओं को बड़ा झटका लगा है। निष्कासित किए गए सदस्यों में –


