
( रिपोर्टर — सुरज पुरेना )
बिलासपुर न्यूज / कोनी पुलिस ने गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी – लोकेश सिंह पिता विजय सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी बजरंग मोहल्ला ग्राम पौसरा थाना कोनी जिला बिलासपुर।
मामले का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 26.06.2025 को थाना कोनी क्षेत्र में आरोपी लोकेश सिंह द्वारा हत्या के प्रयास का गंभीर अपराध घटित किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रुपये का इनाम घोषित किया था।
अपराध क्र.– 288/2025, धारा – 296, 115(2), 351(2), 109 BNS
आरोपी की पतासाजी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 24.09.2025 को कोनी पुलिस ने आरोपी लोकेश सिंह को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस का डंडा भी बरामद किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य एवं सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस गिरफ्तारी से यह स्पष्ट होता है कि गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए बिलासपुर पुलिस लगातार तत्पर है।