सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ’आपरेशन बाज’ के तहत 11 स्थायी वारंटी गिरफ्तार, माननीय न्यायालय में पेश
जिला बिलासपुर के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सीपत क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों और कानून से बचकर भाग रहे वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ’आपरेशन बाज’ के तहत सीपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लगातार दबिश देते हुए कुल 11 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
इस अभियान के तहत आज दिनांक 21.10.2026 को 3 स्थायी वारंटियों को पकड़ा गया, जबकि इससे पूर्व 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। इस प्रकार पिछले 15 दिनों के भीतर कुल 11 स्थायी वारंटियों को पकड़कर विभिन्न न्यायालयों में पेश किया गया है। सीपत पुलिस द्वारा अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

गिरफ्तार स्थायी वारंटियों की सूची:
- इंद्रपाल वर्मा (पिता सुकुल वर्मा, उम्र 37 वर्ष) – निवासी: भिल्मी, थाना सीपत
- शुभम भोई (पिता स्व. संतोष भोई) – निवासी: जांजी, थाना सीपत
- कृष्णा सूर्यवंशी (पिता तखतराम सूर्यवंशी, उम्र 25 वर्ष) – निवासी: भाड़ी
- छहुरा यादव (पिता बुद्धुराम यादव, उम्र 38 वर्ष) – निवासी: कौवाताल, सीपत
- अमीत वर्मा (पिता दिलेश वर्मा, उम्र 24 वर्ष) – निवासी: भिलमी, सीपत
- उस्मान खान (पिता मान खान) – निवासी: लुतरा, थाना सीपत
- छतलाल सूर्यवंशी (पिता अवधराम, उम्र 60 वर्ष) – निवासी: पंधी, थाना सीपत
- विक्रांत मिश्रा (पिता राधेश्याम मिश्रा) – निवासी: पंधी, थाना सीपत
- शिनोद कुमार यादव (पिता स्व. राधेश्याम, उम्र 20 वर्ष) – निवासी: प्रगति नगर, सीपत
- मणी वर्मा (पिता दुर्गा प्रसाद वर्मा, उम्र 32 वर्ष) – निवासी: पंधी, थाना सीपत
- करण सूर्यवंशी (पिता बाबूलाल सूर्यवंशी, उम्र 30 वर्ष) – निवासी: टेकर, थाना सीपत


